Best Realme 5G Phones Under 15000 (मई - 2026) - जानें Realme के टॉप 5 बेस्ट 5G Phones कौन कौन से हैं।

 दोस्तों अगर आपका बजट भी 15000 के आसपास है और आप एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमे जबरदस्त performance, अच्छी camera quality, और लंबी बैटरी लाइफ हो, और तो और एकदम स्मूथ 5G एक्सपीरियंस मिले, तो realme इस टाइम पे सबसे अच्छे brands में से एक है। जो पिछले कुछ सालों में Realme ने budget segment में ऐसे ऐसे कई स्मार्टफोन लॉन्च किए है जिन्होंने gaming, camera और daily उपयोग में यूजर्स को काफी अच्छा एक्सपीरियंस दिया है।

आज के टाइम में लोग को normal smartphone नही चाहिए, बल्कि ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जो multitasking, Gaming, social media scrolling, Youtube,photography इन सब में अच्छा हो। यही वजह  से realme 5g phone under 15000 इस रेंज में बहुत ही पॉपुलर होती जा रही है।

दोस्तों इस आर्टिकल में हम 2026 के best realme 5g phone under 15000 में आने वाले उन सभी फोन के बारे में detailed  में जानेंगे। यहां पे आपको सिर्फ specification नही बल्कि real life experience, gaming test, battery performance, camera quality, इन सब की पूरी जानकारी मिलेगी साथ ही  साथ  हम ये भी बताएंगे की कौन से यूज़र को कौन सा फोन लेना चाहिए। तो चलिए शुरू करते हैं।


Quick Comparison Table - Best Realme 5G Phone Under 15000

FeatureRealme P1 5GRealme Narzo 70x 5GRealme 12x 5GRealme 14x 5GRealme P3 5G
ProcessorDimensity 7050Dimensity 6100+Dimensity 6100+Dimensity 6300Snapdragon 6 Gen 4
Display6.67" FHD+ AMOLED, 120Hz6.72" FHD+ LCD, 120Hz6.72" FHD+ LCD, 120Hz6.67" HD+ LCD, 120Hz6.67" AMOLED, 120Hz
Rear Camera50MP + 2MP50MP + 2MP50MP + 2MP50MP AI Camera50MP + 2MP
Front Camera16MP8MP8MP8MP16MP
Battery5000mAh, 45W5000mAh, 45W5000mAh, 45W6000mAh, 45W6000mAh, 45W
Storage TypeUFS 3.1UFS 2.2UFS 2.2UFS 2.2UFS 3.1
Best ForGaming + AMOLEDBudget 5G UseDaily UseBattery BackupHigh Performance Gaming
Special FeatureStereo SpeakersAffordable 120HzSlim DesignBig BatteryPowerful Snapdragon Chip


1. Realme P1 5G - Overall Best Realme 5G Phone Under 15000

realme 5g mobile under 15000


हे दोस्तों,  बात करें एक ऐसे फोन की जो gaming, Camera, display, और daily preformance में बहुत अच्छा हो, तो realme P1 5G एकदम परफेक्ट है।

Key Specification 

FeatureSpecification
Display6.67” 120Hz AMOLED
ProcessorDimensity 7050 (6nm)
Camera (Rear)50MP + 50MP + 2MP 
Camera (Front)16MP + 16MP
Battery5000mAh
charging45W SuperVOOC Fast charging
OSAndroid Q  Android 14

पहले जानिए खूबियाँ फिर लीजिए
 
देखो दोस्तों, Realme P1 5G phone की सबसे बड़ी खूबी इसका एमोलेड डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट है। 15,000 के इस रेंज में एमोलेड पैनल वाला फोन मिलना सच में बहुत अच्छी बात है। एमोलेड डिस्प्ले की खास बात तो आप सभी जानते ही है क्युकी एमोलेड डिस्प्ले में Colors Vibrant दिखते हैं और तो और Outdoor Visibility भी बहुत अच्छी है।
अगर आप यूट्यूब पे videos और इंस्टाग्राम पे रील देखते है तो यह फोन आपको काफी premium feel दे सकता है।


Gaming Performance 

दोस्तों अब बात करते हैं गेमिंग परफॉर्मेंस की, तो दोस्तों आप इस फोन से Freefire और BGMI जैसे गेम मीडियम और हाई सेटिंग्स पे smoothly खेल सकते हो। अगर आप ज्यादा देर तक game खेलेंगे तो देखना फोन हल्का गर्म होता है, पर परफॉर्मेंस जुड़ा ड्रॉप नही होता ये अच्छी बात है।
Dimensity 7050 Processor इस बजट में काफी reliable है। इसमें App Opening speed और Multitasking ये सभी काफी smoothly चलते हैं।

Camera Test 

दोस्तों, में बात करूं कैमरे की तो इस फोन से daylight photography में photos काफी क्लियर आती है। इसमें कलर थोड़े punchy दिखते हैं जो social media users को पसंद आयेंगे। बही मैं बात करूं नाइट Photography की तो ये Average है दोस्तों, मुझे लगता है इस रेंज में ये acceptable हो सकती है।
वही बात करें इस फोन के सेल्फी कैमरे की तो ओ भाई,  दिन में सेल्फी काफी क्लियर आती है और स्किन टोन नेचुरल आती है।

Battery Life Experience 

दोस्तों इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है जो की एक नॉर्मल यूजर के लिए यह पूरा दिन आराम से चल जायेगी, पर अगर आप एक हेवी यूजर है तो आपको चार्ज करनी पड़ेगी पर 45W का superfast फास्ट चार्जिंग दिया गया है जो की 0 से फुल होने में कम से कम 40 45 मिनट लगते हैं। 

Real - Life Usage Experience 

बात करूं Real life Usage में तो डेली usage में यह फोन काफी smooth feel देता है। App स्विचिंग, सोशल मीडिया Scroling और multitasking में कोई बड़ी प्रॉब्लम मुझे देखने को नहीं मिली। 
अगर आपका फोकस performance + Display quality पर है, तो यह best realme 5g phone under 15000 में से एक माना जा सकता है।


2. Realme Narzo 70x 5G - सुपरफास्ट चार्जिंग फोन और बजट gamers ke liye best option 

realme 5g mobile under 15000


दोस्तों Realme Narzo series हमेशा से ही performance focused रही है और Narzo 70x 5G भी उसी स्ट्रेटजी को आगे बढ़ाता है। 

Key Specification 
FeatureSpecification
Display 6.72inch, FHD+, 120Hz refresh rate,  LCD display 
ProcessorDimensity 6100+ ( 6nm )
Camera (Rear)50MP Main camera+ 2MP Depth camera
Camera (Front)8MP
Battery5000mAh
charging45W SuperVOOC Fast charging
OSRealme UI 5.0 (Android 14)


अगर आप इस फोन को लेना चाहें ?

इस फोन में 45W का fast charging मिलता है जो बैटरी को 0 से 100% तक मात्र 45 मिनट में कंप्लीट कर देता हैं।
दूसरी बात यह है की आपको इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है, जो instagram , Twitter ,या और कोई भी social media स्क्रोलिंग में बहुत ही स्मूथ काम करता है।

और किस कन्डिशन में नहीं लेना चाहिए ? 

इस फोन में LCD डिस्प्ले लगा है AMOLED नही, इसलिए काला रंग सही से नही आता और ऑलवेज ऑन Display नहीं मिलता।
नाइट कैमरा एवरेज है दोस्तों, क्युकी रात में थोड़ा noise आ जाता है।
इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरे दिया गया है जो केवल नॉर्मल  वीडियो कॉल या नॉर्मल फोटोग्राफी में ठीक है बाकी इससे ज्यादा अच्छे फोटोज आने की उम्मीद मत करना दोस्तों।

Gaming Test ( BGMI+ FreeFire)

  • बात करे गेमिंग की तो आप इसमें 50 से 60fps पे आराम से खेल सकते हैं।
  • बात करें हीटिंग की तो जब आप लगातार लंबे टाइम तक गेमिंग करेंगे तो थोड़ा बहुत गर्म तो होगा।
  • और रही बात फ्रेम ड्रॉप की तो वो बस कभी कभी होता है पर ये मेरे ख्याल से बहुत रेयर है।

Camera Test 

Daylight Camera दिन में तो  50MP मोड में photos बहुत अच्छी आती है।
Night Camera - बात करें  नाइट कैमरे की तो नाइट में फोटो लेने पे कंट्रास्ट थोड़ा ज्यादा हो जाता है।
बात करें video recording की तो 1080p 30fps तक स्टेबल है पर इस फोन मे विडिओ स्टेबलाइजेशन ज्यादा नहीं है। 

Battery टेस्ट

Battery drain - मैंने जब इस फोन को 100% कर इस पे 3 घंटे वाली 3 movie देखी तो 100% से बैटरी 40% पे आ गई मतलब अच्छा बैटरी बैकअप देती है।
बात करें चार्जिंग स्पीड की तो इसमें 45W का superVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है जो की 40 से 50 मिनट में 70 से 80 % चार्ज हो जाती है।

Real - Life Experience 

दोस्तों में बात करूं Realme Narzo 70x 5G phone की तो वैसे फोन तो मुझे ठीक लगा , इसका बैटरी बैकअप भी ठीक है डेली कैमरा, अच्छा है बस इसका नाइट कैमरा थोड़ा ठीक नहीं है क्युकी ज्यादा कंट्रास्ट आ जाता है। 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है  जो की youtube, instagram, और other Social Media Platform पे स्क्रोलिंग का अलग ही मजा है बाकी परफॉर्मेंस में भी ठीक है।

Expert Verdict 

सारे स्पेसिफिकेशन को और सारे परफॉर्मेंस, कैमरा , बैटरी इन सब को देखने के बाद  मेरा रिकमेंड है, की अगर आप बैटरी बैकअप, चार्जिंग स्पीड, और स्मूथ डेली  परफॉर्मेंस पसंद करते है तो ये फोन आपके लिए हैं।

3 .Realme 12x 5G - Stylish Design और Balanced Experience 

realme 5g mobile under 15000


Key Specification 

FeatureSpecification
Display6.72 inch, IPS LCD display, 120Hz refresh rate
ProcessorDimensity 6100+
Camera (Rear)50MP + 2MP
Camera (Front)8MP
Battery5000mAh
charging45W fast charging
OS Realme UI 5.0


Performence Test 

डेली टास्क काफी smoothly चलते हैं। अगर आप एक heavy Multitasking  user हैं जैसे आप heavy Gaming करते हैं तो आपको कभी कभी minor lag फील हो सकता हैं। बाकी overall experience अच्छा है।

Camera Test 

दोस्तों में बात करूं कैमरे की तो इस फोन से daylight में फोटो लेने से बहुत अच्छी आती है। Portrait Mode में background Blur अच्छा लगता है । अगर आपकी priority Social media Photography है, तो यह फोन आपके लिए Best realme camera phone under 15000 list में बहुत अच्छा है।

Battery Test 

दोस्तों मैं बात करूं बैटरी की तो वो आपके use पे डिपेंड करता है की आप इस फोन को किस तरह से use करते हैं अगर आप नॉर्मल use करते हैं तो 1 दिन आराम से चल जायेगा, और अगर आप एक heavy यूज़र हैं तो आपको 4 - 5  घंटे बाद चार्ज करना पड़ सकता है। 
इस फोन में 45W का फास्ट चार्जिंग मिलता है जो की  मेरे ख़्याल से काफी अच्छी है। 

Real Time Experience

दोस्तों मैं बात करूं इस फोन के डिज़ाइन और लुक की तो यह फोन दिखने में काफी स्टाइलिश और प्रीमियम लगता है।
इस फोन मे LCD डिस्प्ले लगी है जो की ठीक है पर एक LCD और अमोलेड डिस्प्ले में बहुत फर्क होता है। बाकी सब तो ठीक लगा मुझे । 

Pros & Cons


Pros 

  • फोन सस्ता है - ₹13,499 में 5G, और साथ में 120Hz का refresh rate मिल जाता है।
  • Battery अच्छी है जो normal use में दिनभर चल जाता है।
  • 50 MP का Rear Camera लगा है जिससे दिन मे बहुत अच्छी फोटो आती है। 
Cons 
  • इसकी बिल्ड quality एवरेज है - प्लास्टिक बैक, थोड़ा cheap feel आता है।
  • AMOLED डिस्प्ले नहीं है । 
  • सेल्फ़ी कैमरा नॉर्मल विडिओ कॉलिंग, और नॉर्मल फ़ोटोज़ के लिए ठीक है पर नाइट मे नॉइस आ जाती है। सेल्फ़ी कैमरा के ज्यादा अच्छी फोटो आने की उम्मीद मत करना । 
 Verdict 

मेरा सजेशन अगर आप थोड़ा सा अपना बजट बढ़ा कर Realme Narzo 70x ले लीजिए ये ज्यादा अच्छा रहेगा।

4. Realme 14x 5G - Daily Users के लिए Reliable Smartphone 

realme 5g mobile under 15000

दोस्त बहुत सारे यूजर्स को एक ऐसा फोन चाहिए होता है जो बिना किसी प्रॉब्लम के कई साल तक smoothly काम करे। और Realme 14x 5G इसी category के टारगेट को पूरा करती है।

Key Specification 

FeatureSpecification
Display 6.67-inch IPS LCD, 120Hz, HD+ (720 x 1604) 
ProcessorDimensity 6400 (6nm)
Camera (Rear)50MP (f/1.8) + 2MP depth
Camera (Front)8MP (f/2.0)
Battery6000mAh
charging45W fast charging
OtherIP68 + IP69

इस फोन को क्यों खरीदें? 

मेरे हिसाब से ये फोन तीन चीजों के लिए बेहतरीन है:

1. ड्यूरेबिलिटी – IP69 रेटिंग सबसे बड़ा फायदा
  • दोस्तों इस फोन मे IP69 की रेटिंग दी गई है मतलब धूल के साथ साथ पानी के बड़े बूंदों को भी असानी से झेल सकता है । 
2. अच्छा बैटरी बैकअप 
  • दोस्तों इस फोन मे 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो की 5-6 घंटे  थोड़ी बहुत गेमिंग, रील्स, कॉल्स और  थोड़ी बहुत फोटोग्राफी करने के बाद भी रात तक 30-40% बच जाता है। 
3. 45W चार्जिंग – कमाल की स्पीड
  • 45W चार्जर से आधे घंटे में 50% से ज्यादा चार्ज हो जाता है । पूरा चार्ज होने में करीब 50 -60 मिनट लगते हैं।
4. दिन मे मस्त कैमरा क्वालिटी 

दोस्तों बात करें दिन मे फ़ोटोज़ लेने की तो फ़ोटोज़ बहुत अच्छी आती है, पर नाइट में कुछ खास नहीं।
 

 और क्यों नहीं खरीदना चाहिए ?


1. डिस्प्ले – थोड़ा कमजोर है। 
  • 720p HD+ डिस्प्ले आज के टाइम में बहुत ही कमजोर है मेरे ख्याल से।  जब भी मैं अपने दोस्त के 1080p वाले फोन के बगल में ये फोन चलाता हूँ, तो फर्क साफ नजर आता है। टेक्स्ट थोड़ा पिक्सलेटेड लगता है, और वीडियो उतने अच्छे नहीं लगते। पर क्या करूँ दोस्त लिया हूँ तो चलाना तो पड़ेगा ना। 

2. 625 nits brightness – धूप में दिक्कत होती है
  • कम ब्राइट्निस की बजह से बाहर धूप मे थोड़ी प्रॉब्लेम होती है। क्युकी 625 nits उतनी ब्राइट नहीं है जितनी होनी चाहिए। आपको अपने हाथ से फोन के स्क्रीन पर छाया करना पड़ेगा।
3. सिंगल स्पीकर 
  • इस फोन मे सिंगल स्पीकर दी गई है दोस्त जो की ठीक है। डुवल स्पीकर वाला फोन ले के कौन का फोन को DJ बनाना है।    है ना। 

Gaming Test – BGMI, Free Fire

इस फोन में Dimensity 6300 6nm चिपसेट है बेसिक गेमिंग के लिए ठीक है, लेकिन टूर्नामेंट लेवल की उम्मीद मत रखना। 1 घंटे गेमिंग के बाद फोन थोड़ा गर्म जरूर हो जाता है। 


Camera Test 

Daylight (दिन में)
  • दिन में 50MP कैमरा से अच्छी photos आती है। कलर थोड़े सैचुरेटेड हैं – रियलमी का सिग्नेचर स्टाइलिश  है।  कैमरा डिटेल ठीक आती है, लेकिन जूम करो तो शोर दिखने लगता है। इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए एकदम ठीक है ।

Night / Low Light (रात में):
  • नाइट मोड के बाद भी बहुत शोर आता है। लाइट्स ब्लूम (फैल) हो जाती हैं। जब मैंने रात की फोटो अपने दोस्तों को दिखाई तो कहा – "ये क्या है यार तो कैमरा नहीं, कचरा लग रहा है"। इसलिए इस फोन से उम्मीद कम रखो।

Selfie (8MP):
  • 8MP सेल्फी कैमरा वीडियो कॉल्स के लिए ठीक है। सेल्फी में ब्यूटी मोड डिफॉल्ट से ऑन रहता है – मुझे ये नेचुरल नहीं लगता। आप इसे बंद कर सकते हैं ।

Video Recording:
  • 1080p 30fps तक रिकॉर्ड कर सकता हो। स्टेबलाइजेशन अच्छा नहीं है – अगर हाथ कांपा तो वीडियो शेकी हो जायेगा। 

Real-Life Usage Experience 

  • जब मैंने पहली बार फोन को हाथ मे लिया तो मुझे लगा की इस फोन का डिस्प्ले थोड़ा धुंधला है। क्युकी जब आप कोई AMOLED डिस्प्ले वाला फोन काफी दिनों से use करते आ रहे हो और आपको कोई 720p HD+ डिस्प्ले वाला फोन use करना पड़े तो आपको फर्क तुरंत महसूस होता है। 
  • पानी की बूंदें जब स्क्रीन पे पड़ती है तो इसका IP69 रेटिंग फोन को सेफ रखती है और 6000mAh की बैटरी थोड़ी बहुत हेवी use मे भी पूरे दिन आराम से निकाल दिया। 
  • हर रोज के इस्तेमाल में फोन स्मूथली चलता है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है तो स्क्रॉलिंग में भी कोई दिक्कत नहीं।10-12 ऐप्स बैकग्राउंड में खोलकर रखने पर रीलोड नहीं होते।

Pros & Cons 


Pros

  • 6000mAh बैटरी 1 दिन अराम से चलेगी
  • 45W  की फास्ट चार्जिंग
  • IP68 + IP69 रेटिंग (इस बजट में बहुत बड़ी बात है।)
  • 120Hz स्मूद डिस्प्ले
  • मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

Cons

  • 720p HD+ डिस्प्ले (बहुत पुराना)। 
  • 625 nits – धूप में कम दिखता है। 
  • सिंगल स्पीकर। 
  • कैमरा नाइट में कमजोर है। 
  • ब्लोटवेयर थोड़ा ज्यादा है। 

5. Realme P3 5G – अंडररेटेड हीरो 



realme 5g mobile under 15000

Key Specifications 

FeatureSpecification
Display6.72-inch IPS LCD, 120Hz, FHD+ (1080 x 2400)
ProcessorDimensity 6400 (6nm)
Camera (Rear)50MP (f/1.8) + 2MP depth
Camera (Front)8MP
Battery6000mAh
charging45W fast charging
OtherIP68 + IP69

फोन की खूबियाँ अगर आप इसे लेना चाहें ?

1. FHD+ डिस्प्ले – बड़ा अपग्रेड!
  • यार, Realme Narzo 14x के 720p वाले डिस्प्ले के बाद जब मैंने Realme P3 का 1080p FHD+ डिस्प्ले देखा, तो मेरी आँखों को थोड़ा सुकून मिला। क्युकी इसमे सब कुछ क्रिस्प और शार्प है। और टेक्स्ट साफ है, वीडियो ऑनलुक लगते हैं। बस यही सबसे बड़ा अंतर है ।

2. 950 nits ब्राइटनेस – धूप में आराम से दिखेगा। 
  • 950 nits पीक ब्राइटनेस का मतलब है – दोपहर की तेज धूप में भी आपको स्क्रीन देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

3. ड्यूल स्टीरियो स्पीकर
  • दो स्पीकर होना बहुत बड़ा अंतर है। मैंने बहुत सारी मूवीज सॉन्ग्स सुने आवाज साफ है, बास भी ठीक है, इस फोन से म्यूजिक सुनने का मजा ही कुछ और है ।

4. नया Android 15 और Realme UI 6.0
  • ये फोन Android 15 के साथ आता है, जबकि 14x अभी Android 14 पर है . इसका मतलब है कि आपको 14x से ज्यादा समय तक अपडेट मिलेंगे। UI भी नया है, एनिमेशन बेहतर हैं, फीचर्स ज्यादा हैं।

क्यों न खरीदें?

1. ड्यूरेबिलिटी में थोड़ा कमज़ोर
  • 14x की तुलना में मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन थोड़ा कम है। हाँ, IP69 है , लेकिन बिल्ड क्वालिटी के मामले में 14x थोड़ा ज्यादा मजबूत लगता है।

2. डिफॉल्ट 60Hz सेटिंग – ध्यान रखना
  • एक अजीबोगरीब बात – डिफॉल्ट सेटिंग में रिफ्रेश रेट 60Hz पर रहता है . आपको मैन्युअली सेटिंग्स में जाकर 120Hz ऑन करना होगा। कई यूजर्स को पता ही नहीं चलता और वो 60Hz पर ही यूज करते रह जाते हैं।

Gaming Test – ये लो असली नंबर 

Dimensity 6400 पहली बार इसी फोन में आया है । मैंने सोचा था कि 6300 से ज्यादा फर्क नहीं होगा, लेकि मुझे 10-15% बेहतर परफॉर्मेंस मिली है। गेमिंग सेशन लंबे हो सकते हैं, फ्रेम ड्रॉप कम हैं। एक घंटे लगातार BGMI खेलने के बाद भी फोन 14x से कम गर्म होता है।


Camera Test – थोड़ा सुधार लेकिन कमाल नहीं


Daylight:  दिन में तस्वीरें करीब-करीब 14x जैसी ही हैं। 50MP सेंसर अच्छा काम करता है, कलर थोड़े बोल्ड हैं। लेकिन कंपोजिशन एक जैसा है ।

Low Light:  रात में मामूली सुधार है। नाइट मोड थोड़ा तेज काम करता है और शोर थोड़ा कम है। लेकिन अभी भी फ्लैगशिप स्तर से बहुत दूर। मैं रात के आउटिंग के लिए कैमरा फोन नहीं कह सकता।

Portrait Mode:  Portrait मोड में एज डिटेक्शन ठीक है। बैकग्राउंड ब्लर नेचुरल लगता है – आर्टिफिशियल नहीं ।

Selfie:   8MP सेल्फी 14x से थोड़ी बेहतर है, लेकिन बड़ा फर्क नहीं। इंस्टाग्राम रील्स और वीडियो कॉल्स के लिए पर्याप्त है ।

 Battery Test – टैंक अभी भी भरा हुआ

6000mAh बैटरी का राज ही कुछ और है। मैं पूरा दिन ऑफिस में रहता हूँ, फोन पर काम करता हूँ, रात 10 बजे घर पहुँचता हूँ – फिर भी 30-40% बच जाता है। चार्ज करने की टेंशन जीरो ।

 Real-Life Usage Experience 

  • पहले 14x यूज करने के बाद जब मैंने P3 को हाथ में लिया था , तो मेरा सबसे पहला रिएक्शन था – वाह क्या डिस्प्ले है,  FHD+ का फर्क तुरंत महसूस होता है। सारी चीजें जैसे HD से 4K पर आ गई हो।
  • मैंने ये फोन अपनी मुंबई-गोवा रोड ट्रिप पर ले जाया। 950 nits ब्राइटनेस ने खुली धूप में GPS यूज करना आसान बना दिया। 
  • लेकिन एक बात है  – कैमरा। मैंने सोचा था कि नए चिपसेट के साथ कैमरा भी अपग्रेड हुआ होगा, लेकिन फोटो क्वालिटी 14x जैसी ही लगी। रात की फोटो में भी उतना ही शोर। सेल्फी भी उतनी ही…
  • एक और चीज़ – कंपनी ने दावा किया था कि 45W चार्जिंग है, और मुझे 55-60 मिनट में पूरा चार्ज मिलता है। 14x से थोड़ा फास्ट लगा ।

 Pros & Cons

Pros

  • FHD+ 1080p डिस्प्ले (14x से बहुत बेहतर)
  • 950 nits ब्राइटनेस – धूप में कमाल
  • ड्यूल स्टीरियो स्पीकर
  • नया Android 15 + Realme UI 6.0
  • ₹2,000 सस्ता है 14x से

Cons

  • कैमरा 14x जैसा ही – कोई बड़ा अपग्रेड नहीं
  • मिलिट्री-ग्रेड थोड़ा कम
  • डिफॉल्ट 60Hz (खुद 120Hz ऑन करना पड़ेगा)


FAQs – सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल


Q1: क्या ₹15000 में Realme का सबसे अच्छा 5G फोन P1 5G है?
Ans: हाँ, अगर आप डिस्प्ले और गेमिंग को प्राइऑरटी देते हो तो Realme P1 5G सबसे अच्छा है। लेकिन अगर चार्जिंग स्पीड ज्यादा चाहिए तो Narzo 70x 5G भी बहुत अच्छा है।

Q2: Realme 5G phone under 15000 में कौन सा गेमिंग के लिए best है?
Ans: Realme P1 5G। Dimensity 7050 + 120Hz AMOLED + लिक्विड कूलिंग सिस्टम = जबरदस्त गेमिंग।

Q3: क्या इन फोन में भारत के सभी 5G बैंड आते हैं?
Ans: हाँ, जिन फोन्स का मैंने review किया है उनमें n28, n41, n77, n78 जैसे जरूरी 5G बैंड्स हैं। Jio और Airtel 5G बिना किसी दिक्कत के चलता है।

Q4: Realme vs Redmi under 15000 – कौन बेहतर है?
Ans: Realme के फोन चार्जिंग स्पीड और सॉफ्टवेयर यूजर एक्सपीरियंस में थोड़े आगे हैं। Redmi में POCO के कुछ मॉडल ज्यादा पावरफुल हैं, लेकिन उनमें हीटिंग ज्यादा आती है। Realme ज्यादा रिलायबल लगता है मुझे।

Q5: इन फोन में से किसका कैमरा सबसे अच्छा है?
Ans: ₹15,000 के अंदर किसी Realme फोन का कैमरा flagship level नहीं है, लेकिन Realme P1 और Narzo 70x में दिन की फोटो बहुत अच्छी आती है। रात में कम उम्मीद रखो।

Q6: Realme P3 5G में 120Hz ऑटोमैटिक नहीं चलता?
Ans: नहीं, आपको सेटिंग्स में जाकर डिस्प्ले > रिफ्रेश रेट > 120Hz सेट करना होगा । एक बार सेट कर दिया तो हमेशा याद रहेगा।

Q7: कौन सा फोन ज्यादा लंबे समय तक चलेगा?
Ans: अगर सॉफ्टवेयर अपडेट की बात करें – P3 Android 15 से शुरू होता है , 14x अभी Android 14 पर है । P3 को एक एक्स्ट्रा अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Q8: Realme P3 5G का सबसे सस्ता वेरिएंट कितना का मिल रहा है (अप्रैल 2026)?
Ans: आज के समय में ₹12,999 से शुरू । फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।

Q9: क्या इनमें से कोई फोन प्रोफेशनल गेमिंग के लिए ठीक है?
A: कैज़ुअल गेमिंग के लिए दोनों ठीक हैं। लेकिन अगर आप  BGMI रैंक पुशर हो या स्ट्रीमर – तो बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ेगा। फिर भी, P3 का Dimensity 6400 थोड़ा बेहतर परफॉर्म करता है ।

Final Expert Verdict 

  • दोस्तों, दोनों फोन में 6000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और IP69 रेटिंग कॉमन है – ये इस बजट में बहुत अच्छा है।
  • लेकिन अगर मुझसे पूछो कि मैं आज ₹15,000 के अंदर कौन सा फोन खरीदूंगा, तो जवाब होगा –Realme P3 5G – क्लियर विनर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ